रीवा

Rewa: युवती के प्रेमी पर दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का मामला दर्ज, ट्रेन से कट कर लड़की ने दी थी जान

Suyash Dubey | रीवा रियासत
17 July 2021 1:36 AM IST
Updated: 2025-08-05 05:57:37
Rewa: युवती के प्रेमी पर दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का मामला दर्ज, ट्रेन से कट कर लड़की ने दी थी जान
x
रीवा (Rewa) शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन से एक किलो मीटर दूर युवती की कटी हुई लाश मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी पर दुर्ष्कम एवं आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

रीवा (Rewa) शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन से एक किलो मीटर दूर युवती की कटी हुई लाश मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी पर दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस कप्तान राकेश सिंह ने बताया कि मृतिका के परिजनों द्वारा लगाये गये आरोप को लेकर जांच की गई थी। जिसमें पाया गया है कि युवक ने उसके साथ गलत किया और उसे लगातार धमका रहा था। जिसके चलते युवती ने मौत का रास्ता चुना है।

15 दिन पूर्व मिली थी लाश

दरअसल 22 वर्षीय युवती की 2 जुलाई को रेल्वे पटरी पर लाश मिली थी। उक्त युवती घर से बाजार जाने के लिये अपने मां के साथ निकली और बाजार में वह मां से अलग होने के बाद रेल्वे पटरी में ट्रेन से कट कर आत्महत्या की थी। उक्त मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस मृतिका के प्रेमी की तलाश कर रही है। जानकारी के तहत घटना के बाद से अरोपी प्रेमी फरार है।

Next Story