रीवा

रीवा: यातायात पुलिसकर्मी को ठोकर मारते हुए भागा कार चालक, तलाश में जुटी पुलिस

People came on road due to electricity problem, Rewa-Sirmaur road was disrupted for hours
x

Rewa News - Rewa Riyasat

Rewa News: पुलिस द्वारा फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

मध्यप्रदेश रीवा न्यूज: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत ढेकहा मोहल्ले में बीती शाम तेज रफ़्तार कार ने यातायात पुलिसकर्मी को ठोकर मार दी। दुर्घटना के कारण पुलिसकर्मी रमेश सिंह निवासी कैलाशपुरी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती पुलिसकर्मी की हालत सामान्य बताई गई है। बताया गया है कि दुर्घटना के कारण पुलिसकर्मी के दाएं पैर की हड्डी टूट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार बताया गया है। पुलिस द्वारा फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

जय स्तंभ के समीप पुलिस ने कार रोकने का किया प्रयास

बताया गया है कि यातायात पुलिस ने जय स्तंभ के समीप वाहन चेकिंग लगाई हुई थी। जैसे ही कार चालक यहां पहुंचा पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। आरोपी कार चालक तेज रफतार में गाड़ी भगाने लगा। कार चालक के भागने का प्वाइंट चलते ही ढेकहा तिराहे में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मी रमेश सिंह ने कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी कार चालक पुलिसकर्मी को ठोकर मारते हुए भाग गया।

तोड़ दी बैरिकेट्स

ढेकहा तिराहे से भागते हुए कार चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने रेलवे मोड़ के समीप बैरिकेट्स लगा दिया। लेकिन पुलिस की माने तो आरोपी बेरीकेट्स को तोड़ते हुए भाग गया। यहां भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

पीछा करने के बाद भी नहीं मिला

आरोपी द्वारा पुलिसकर्मी को ठोकर मारने का पता चलते ही यातायात डीएसपी मनोज वर्मा ने आरोपी कार चालक का पीछा किया। लेकिन बताते हैं कि रात हो जाने की वजह से आरोपी चोरहटा बाईपास से भागने में सफल रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।

वर्जन

कार की ठोकर से पुलिसकर्मी घायल हुआ है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी कार चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा। घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बनी हुई है।

मनोज शर्मा डीएसपी यातायात

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story