रीवा

REWA : बहन के विवाद में साले ने बहनोई पर चलाई गोली

News Desk
30 May 2021 11:34 PM GMT
REWA : बहन के विवाद में साले ने बहनोई पर चलाई गोली
x
रीवा। रविवार की शाम लगभग चार बजे चोरहटा थाना क्षेत्र में फिर से गोली की आवाज गूंज उठी। रीवा में रहने वाले बदमाशों ने चोरहटा थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दिया। बहन के विवाद में साले बहनोई पर गोली चला दी। गोली बहन के जेठ को लगी है। गनीमत रही कि गोली हाथ के पंजे को भेदते हुये जांघ में जा धंसी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार मढ़ी निवासी उमेश मिश्रा पिता जगदीश प्रसाद मिश्रा 34 वर्ष को गोली मारी गई है जिनको उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इन पर लगा आरोप

घटना के संबंध मेंं पुलिस ने बताया कि उमेश मिश्रा अपने घर के सामने बैठे हुये थे। तभी बोलेरो में सवार छोटे भाई के साले रिषभ द्विवेदी, राहुल द्विवेदी दोनो निवासी घोघर रानीगंज सहित एक अन्य पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसी बीच किसी ने पिस्टल निकाल कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। लेकिन पिस्टल से निकली गोली हाथ की गदेली चीरते हुये जांध में जा लगी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपियों की गिर तारी कब तक में संभव है यह दबंग दरोगा की कार्यशैली पर निर्भर है।

लगातार बनी हुई भी विवाद की स्थिति

बताया जा रहा है कि घायल उमेश मिश्रा के छोटे भाई गणेश मिश्रा का विवाह कई साल पहले घोघर रानीगंज निवासी खुशबू से हुआ था। विवाह के बाद से ही घर में कलह शुरु हो गई। जिससे गणेश मिश्रा अपनी पत्नी खुशबू को लेकर नोएडा चला गया। वहां भी दोनो के बीच आये दिन विवाद हुआ करता था। दोनो नोएडा से रीवा अपने घर मढ़ी आ गये। दस दिन पहले ही घर में खुशबू का विवाद हो गया और वह ससुराल वालों के विरुद्ध शिकायत करने चोरहटा थाना गई थी। इस बात की जानकारी जब गणेश को लगी तो वह अपने बड़े भाई उमेश मिश्रा के साथ थाना पहुंचा।

बताया जाता है कि उमेश की मौजूदगी में गणेश मिश्रा ने अपनी पत्नी के विरुद्ध चोरहटा थाना में शिकायत की। जिसकी जानकारी खुशबू के भाईयों को लगी। अपनी बहन के साथ आये दिन हो रहे विवाद और उसी के विरुद्ध थाना में शिकायत करना भाईयों को नागवार गुजरा। इसी के चलते रविवार को गोलीकांड की घटना हो गई।

Next Story