रीवा

रीवाः संजय त्रिपाठी का आरोप, भाजपा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन बेवजह परेशान कर रहें हैं, मेरा घर गिराना चाहते हैं

Aaryan Dwivedi
25 Feb 2021 11:51 PM IST
रीवा। भाजपा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन पर परेशान करने का आरोप अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने लगाया है। उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि प्रशासन उनका घर गिराना चाहता है, जबकि घर उनके पिता और माता ने कठिन परिश्रम करके बनाया था। उन्होने बताया कि उनके मित्र का क्रेशर प्रशासन ने बंद कर दिया, जबकि उस क्रेशर से उनका कोई लेना-देना नही है।

समाज सेवा मेरी सोच

संजय त्रिपाठी ने बताया कि वे समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार लगे हुये है। ब्राम्हण समाज के उत्थान में काम करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी का काम भी करने में लगा हुआ हूं। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का स्वयं भव्य स्वागत किया है। शहर में उनका जगह-जगह स्वागत हुआ है।

मुझे फंसाया जा रहा है

मीडिया से चर्चा करते हुये अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उन्हे सजिश करके फसाया जा रहा है। प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनके खिलाफ की जा रही साजिश से सरकार बचाये। ज्ञात कि प्रदेश सरकार द्वारा एंटी भू-माफिया अभियन चलाया जा रहा है। उसी के तहत रीवा प्रशासन द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story