रीवा

रीवा: महाशिवरात्रि को पूजा करने जा रहे थे भाजपा नेता, हत्या हो गई

रीवा: महाशिवरात्रि को पूजा करने जा रहे थे भाजपा नेता, हत्या हो गई
x
रीवा (REWA NEWS)। महाशिवरात्रि को पूजा करने जा रहे भाजपाा नेता की जमीनी विवाद की रंजिश में परिवार के ही सदस्यों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले तमंचे से गोली मारी। जब मृतक गिर गया तो धारदार हथियार से संघातक वार किया, जिससे उसकी जान चली गई। शोर शराबा सुनकर परिवार के सदस्य व आसपास के लोग पहुंचे तक दौड़े तब तक आरोपी भाग निकले।

रीवा (REWA NEWS)। महाशिवरात्रि को पूजा करने जा रहे भाजपा नेता की जमीनी विवाद की रंजिश में परिवार के ही सदस्यों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले तमंचे से गोली मारी। जब मृतक गिर गया तो धारदार हथियार से संघातक वार किया, जिससे उसकी जान चली गई। शोर शराबा सुनकर परिवार के सदस्य व आसपास के लोग पहुंचे तक दौड़े तब तक आरोपी भाग निकले।

घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए चाकघाट अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना सौनौरी चौकी में दी गई लेकिन मौके से कोई नहीं मिला तो सोहागी पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी नौढिय़ा थाना सोहागी हाल निवास सिवाडीह फरेंदा में अपने परिवार के साथ रह रहा था। गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर मंदिर में पूजा करने जा रहा था। तभी ताक पर बैठे आरोपियों ने उसपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों की माने तो 15 साल पूर्व आरोपी पक्ष के किसी सदस्य की भी जान गई थी। आरोपियों का विवाद मृतक के बड़े भाई प्रभाकर तिवारी से था।

बताया गया है कि जाता है कि मृतक सुरेंद्र तिवारी भाजपा के न केवल सक्रिय कार्यकर्ता थे अपितु ग्राम केंद्र प्रभारी भी थे। बताया जाता है कि जमीनी विवाद पुराना है। आरोपी पक्ष काफी समय से ताक पर था। उसे लगता था कि मृतक पक्ष की राजनैतिक ताकत के आगे उनकी नहीं चलेगी तो आरोपियों ने हत्या का अंजाम दिया।

हालांकि घटना जमीनी विवाद की बताई जा रही है लेकिन किसने हत्या की,अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपियों तलाश में जुट गई है। घटना स्थल से एक कट्टा व एक मोबाइल बरामद हुआ है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Next Story