रीवा

रीवा: सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को लेकर आई बुरी खबर....

रीवा: सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को लेकर आई बुरी खबर....
x
शनिवार की सुबह अचानक सेमरिया विधायक संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए।

रीवा। शनिवार की सुबह अचानक सेमरिया विधायक संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें व्हील चेयर पर लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की। जांच में शुगर लेवल बढ़ा मिला। इंसुलिन लगाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार सेमरिया के विधायक की शनिवार को तबीयत खराब हो गई। वह पहले से ही हार्ट पेशेंट है। शुगर के भी मरीज बताए जा रहे हैं। अब तक वह गोलियां ही खा रहे थे। इसके बाद भी उनका शुगर कंट्रोल नहीं हुआ। शनिवार को उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई। पेट फूलना, मुंह सूखना और कमजोरी की शिकायत हुई तो वह सीधे संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए। एमरजेंसी में पहुंचे तो यहां डॉक्टरों की टीम पहले से ही मौजूद थे।

डॉ मनोज इंदूलकर ने टीम के साथ विधायक की जांच की। शुगर की जांच कराई गई। शुगर ज्यादा मिला। जांच में शुगर लेबल 586 आया। इसके बाद डॉक्टरों ने सोनोग्राफी की जांच कराई। जांच के बाद इंसुलिन का इंजेक्शन दिया गया। फिर सेमरिया विधायक ने खुद ही डिस्चार्ज ले लिया। सूत्रों की मानें तो उनका ट्राइग्लिसराइड भी बड़ा हुआ था। सेमरिया विधायक अस्पताल में भर्ती नहीं हुए

सेमरिया विधायक आए थे। उनका शुगर लेबल बढ़ गया था। इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

डॉ मनोज इंदूलकर डीन, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज

Next Story