रीवा

रीवा: जमीनी विवाद में चलीं लाठी-तलवार, पिता-पुत्र घायल

रीवा: जमीनी विवाद में चलीं लाठी-तलवार, पिता-पुत्र घायल
x
Rewa News: चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

MP Rewa News: जिले के मनगवां थाना अंतर्गत मनिकवार गांव में बीती रात पारिवारिक जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच जम कर लाठी-तलवार से हमला किया गया। मारपीट के कारण एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

बताया गया है कि मनगवां थाना अंतर्गत मनिकवार निवासी राकेश मिश्रा का अपने परिवार के लोगों के साथ काफी समय से पारिवारिक जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी कड़ी में बीती रात आरोपी राकेश के बेटे कार्तिकेय के साथ विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कार्तिकेय की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे कार्तिकेय के पिता राकेश की भी आरोपियों ने लाठी से बेदम पिटाई कर उसे घायल कर दिया। मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोंट आई है। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया।

किया रेफर

थाने पहुंचे फरियादियों द्वारा घटना की शिकायत मनगवां थाने में कर दी गई है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगेव ले जाया गया। यहां भर्ती रहे घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती रहे बेटे कार्तिकेय की गंभीर हालत होने पर उसे सर्जरी आईसीयू वार्ड रेफर कर दिया गया।

Next Story