रीवा

रीवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: लगातार 5वीं बार भाजपा के राजेंद्र की जीत, हर पोलिंग से मिला जीत का जनादेश

Aaryan Puneet Dwivedi
4 Dec 2023 10:02 AM IST
Updated: 2023-12-04 04:33:34
रीवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: लगातार 5वीं बार भाजपा के राजेंद्र की जीत, हर पोलिंग से मिला जीत का जनादेश
x
Result of Rewa Assembly Election 2023: रीवा विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित कर दिए गए हैं.

Result of Rewa Assembly Election 2023: रीवा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर विकास पर मुहर लगाया। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ल लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते। परिवर्तन की बयार का यहां कोई असर नहीं हुआ। राजेंद्र शुक्ल ने 2018 का रिकार्ड तोड़ते हुए 18 हजार की 21 हजार 637 वोटों से जीत दर्ज करायी। साथ कांग्रेस द्वारा भाजपा संगठन को लेकर उठाए जा रहे सवाल को मिथक साबित कर दिया।

रीवा विधानसभा की मुख्यालय वाली चर्चित सीट पर जिसकी निगाहें भोपाल, दिल्ली तक लगी थीं उसमें छवि और परिवर्तन के बीच लड़ाई थी। उसमें अंततः छवि जीत गई और परिवर्तन की मांग को हार का सामना करना पड़ा। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने राजेंद्र शुक्ला और कांग्रेस के इंजी राजेंद्र शर्मा के बीच कांटे की लड़ाई कही जा रही थी। श्री शर्मा ने काफी प्रयास किए और टक्कर तो खूब दी पर जीत हासिल नहीं कर पाए।

रीवा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मतों का ज्यादातर विभाजन भाजपा और कांग्रेस के बीच ही किया। हालांकि 2018 के बसपा प्रत्याशी की अपेक्षा इस बार के बसपा प्रत्याशी मधुमाश सोनी ने लगभग दोगुना वोट जरूर हासिल किया, लेकिन राजेंद्र शुक्ल की जीत की आंधी पर असर नहीं डाल पाए। रीवा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इंजी दीपक सिंह को लेकर लोगों में भ्रांतियां थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दीपक सिंह 5 हजार का आंकड़ा नहीं पार कर पाए जिसका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ल को मिला।

राजेंद्र शुक्ल ने पहले चरण से बढ़त बनायी और आखिरी चरण तक लीड ही किया। श्री शुक्ल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंजी राजेंद्र शर्मा को 21339 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री शुक्ल को कुल 77680 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी INC के राजेन्द्र शर्मा को 56341 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर डॉ अनुराग तिवारी ने निर्वाचित श्री शुक्ल को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

जिला मुख्यालय की इस विधानसभा सीट के 244 मतदान केन्द्रों में कुल 68.28 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 15 प्रत्याशियों के लिए 69.05% पुरुष और 67.47% महिला मतदाताओं ने वोटिंग की है।

रीवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2023

प्रत्याशीपार्टीEVM वोट्सपोस्टल वोट्सकुल वोटवोट प्रतिशत
राजेन्द्र शुक्लभाजपा799397417768051.16
राजेन्द्र शर्माकांग्रेस5530210395634137.11
मधुमास चंद्र सोनीबीएसपी84824285245.61
दीपक सिंहआप49904450343.32

रीवा विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम

पार्टीकुल प्राप्त वोटवोट %प्रत्याशी
BJP6980651.04राजेन्द्र शुक्ल
INC5171737.81अभय मिश्रा
BSP64274.70कासिम खान

Live Updates

  • 3 Dec 2023 9:41 AM IST

    रीवा में भाजपा को 1476 वोटों से बढ़त

    रीवा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने 1476 वोटों से बढ़त बनाई है। पहले राउंड में शुक्ल को 4387 और कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा को 2911 वोट मिले हैं। 1597 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बीएसपी के मधुमास चन्द्र सोनी हैं।



     


  • 3 Dec 2023 9:11 AM IST

    रीवा विधानसभा चुनाव 2023 काउंटिंग लाइव

    रीवा विधानसभा से जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने बढ़त बनाई है। शुक्ल 4 बार लगातार विधानसभा चुनाव जीतकर शिवराज सरकार में केबिनेट मंत्री हैं। यहां कांग्रेस ने राजेन्द्र शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story