रीवा

रीवा: विद्यालय का ताला खुलते ही भरभरा कर गिरी छत, बाल-बाल बचे बच्चे और स्टॉफ

रीवा: विद्यालय का ताला खुलते ही भरभरा कर गिरी छत, बाल-बाल बचे बच्चे और स्टॉफ
x
MP Rewa News: अधिकारीयों द्वारा समय-समय पर शासकीय विद्यालयों के निरीक्षण किये जानें पर सबकुछ सही पाया जाता है।

MP Rewa News: कहने को तो जिले के शासकीय विद्यालयों की स्थिति को जानने के लिए अधिकारीयों द्वारा यहां निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण में सब सही पाया भी जाता है, लेकिन वास्तविकता में अगर देखें तो इस निरीक्षण की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। अगर अधिकारियों द्वारा सही तरीके से निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाय तो, इसमें कोई संदेह नहीं कि जिले के शासकीय विद्यालयों की तस्वीर काफी हद तक बदल जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में संकुल केन्द्र सिलपरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चौबे टोला में पदस्थ महिला शिक्षिकाओं ने जैसे ही गेट का ताला खोला कमरे की छत भरभरा कर जमीन पर गिर गई। गनीमत तो यह रही कि गेट खुलते ही यह हादसा हो गया। जिसके कारण महिला शिक्षकों के साथ ही अन्य बच्चे भी बाल-बाल बच गए, नहीं हो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने अधिकारियों की कथनी और करनी की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

रख-रखाव और साफ-सफाई का अभाव

स्थानीय लोगों की माने तो विद्यालय में पिछले 25 वर्षों से केवल दो महिला शिक्षक पदस्थ हैं। इनके द्वारा विद्यालय की साफ-सफाई और रख-रखाव की तरफ किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जाता। विद्यालय में काफी अव्यवस्था है। पूर्व में कई बार अधिकारियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया, लेकिन अधिकारियों ने क्या निरीक्षण किया कुछ पता नहीं। अधिकारियों ने भी औपचारिकता में ही निरीक्षण की कार्रवाई की है। अगर सही तरीके से निरीक्षण किया जाता तो छत गिरने का हादसा नहीं होता। अगर छत गिरने के कारण किसी की मौत हो जाती तो कौन इसकी जिम्मेदारी लेता। विद्यालय के मेंटेनेंस के लिए कितनी राशि खर्च की गई, इसका खुलासा कर विद्यालय में चस्पा करने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के लिए राशि तो आई ही होगी, लेकिन उसका उपयोग किया गया या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए। समय रहते अगर अधिकारियों ने गंभीरता से इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story