- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA : गेहू खरीदी न...
रीवा
REWA : गेहू खरीदी न होने से नाराज किसान सड़क पर उतरे, लगाया जाम
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
25 May 2021 6:19 PM IST

x
रीवा (Rewa News) : जिले के बैकुठंपुर खरीदी केन्द्र में गेहू की बिक्री करने पहुचे किसान मंगलवार को भड़क गये। किसानों ने आनाज से भरे हुये ट्रैक्टर लालगांव मार्ग में खड़ करके सड़क जाम कर दिये है। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है।

मैसेज देने के बाद भी खरीदी नही
आक्रोषित किसानों का आरोप है कि विभाग के द्वारा उन्हे गेहू खरीदी करने के लिये मैसेज दिया गया था। जिसके बाद वे अपना आनाज लेकर खरीदी केन्द्र में पहुच रहे। लेकिन खरीदी केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमानी के चलते उनके आनाज की खरीदी नही हो रही है।
मौसम से खराब हो रहा आनाज
किसानो का कहना है कि उनके परिश्रम से तैयार आनाज न सिर्फ खरीदी केन्द्रो में भीग कर खराब हो रहा है बल्कि ट्रैक्टर में आनाज गीला हो रहा है। उनकी मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुच कर उनकी समस्या को सुने और उनके आनाज की खरीदी करवाये।
Next Story