रीवा

Rewa : पुलिस कस्टेडी से हथकड़ी खिसकाकर भागा एक आरोपी, न्यायालय लेकर जा रही थी पुलिस 

Rewa : पुलिस कस्टेडी से हथकड़ी खिसकाकर भागा एक आरोपी, न्यायालय लेकर जा रही थी पुलिस 
x
Rewa / रीवा : पुलिस कर्मियो में उस समय हडकम्प मच गया, जब न्यायालय ले जाने के दौरान एक आरोपी पुलिस सुरक्षा तोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस फरार अरोपी की तलाश में भटकती रही। 

Rewa / रीवा : पुलिस कर्मियो में उस समय हडकम्प मच गया, जब न्यायालय ले जाने के दौरान एक आरोपी पुलिस सुरक्षा तोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस फरार अरोपी की तलाश में भटकती रही।

हथकड़ी खिसका कर भाग अरोपी

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यायल थाना की पुलिस बकिया निवासी बेटू तिवारी नामक बदमाश सहित एक अन्य अरोपी को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय जा रही थी।

न्यायालय गेट के पास जैसे ही पुलिस कर्मियो ने वाहन से दोनो आरोपियों को उतारी, इसी बीच बेटू हाथकड़ी को खिसकाकर दौड़ लगा दिया। जब तक पुलिस कर्मी कुछ कर पाते, वह बाजार की ओर निकल गया।

शिल्पी प्लाजा बाजार में छिपा बदमाश

जानकारी के तहत पुलिस सुरक्षा से फरार हुआ बदमाश शहर के मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा पहुच गया। पीछा कर रही पुलिस बाजार में उसकी तालाश कर रही थी, लेकिन आरोपी का पता नही चल पाया है। माना जा रहा है कि बाजार के भीड़-भाड वह गायब होगया था। फिर बाद में आखिरकार पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।

जानकारी के तहत विश्वविद्यायल थाना की पुलिस बेटू तिवारी सहित उसके एक अन्य साथी को चोरी के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई करने के बाद सोमवार की दोपहर पुलिस उन्हे न्यायालय में पेश करने लेकर जा रही थी। वाहन से उतरते ही बेटू भगाने में सफल हो गया। जिसे बाद में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story