
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Rewa Airport: रीवा...
Rewa Airport: रीवा वालों के लिए लंबा होगा एयरपोर्ट का प्रवेश द्वार, सतना-सीधी के लोगों को सहूलियत

Rewa Airport
रीवा। चोरहटा हवाई अड्डा (Chorhata Airport) यानी रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) का मुख्य प्रवेश द्वार रिंग रोड की तरफ होगा। रिंग रोड तक मुख्य मार्ग बनाया जाएगा। रीवा वालों को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए घूमकर जाना होगा। सीधी, सतना के लोगों को सहूलियत देने इंट्रेस गेट बदल दिया गया है। मुख्य मार्ग निर्माण के लिए प्रशासन फिर 26 एकड़ जमीन के भू-अधिग्रहण को तैयारी में है।
ज्ञात हो कि चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार एयरपोर्ट के तौर पर किया जा रहा है। इसका काम तेज गति से जारी है। करीब 1800 मीटर हवाई पट्टी बन कर तैयार हो गई है। जल्द ही यहां फ्लाईट शुरू करने को तैयारी है। इस हवाई पट्टी एक पहुंचने के लिए अब तक मुख्य प्रवेश द्वार चोरहटा की तरफ से ही बना हुआ था। अब इसमें बदलाव करने की तैयारी है। विस्तार के साथ ही चोरहटा हवाई अड्डा का इंट्रेस भी बदल जाएगा। रीवा में रिंग रोड फेज टू भी बन रहा है। इसी रिंग रोड से चोरहटा में बन रहे एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी की जा रही है। रिंग रोड फेज टू में ही इसका प्रवेश द्वार रखा जाएगा।
सड़क के लिए 26 एकड़ जमीन ली जाएगी
सूत्रों की मानें तो रीवा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दूसरी तरफ से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार तक पहुंचने के लिए रिंग रोड फेज टू में एक सड़क का निर्माण कर उसे जोड़ा जाएगा। इस सड़क के लिए करीव 26 एकड़ भूमि का अधिग्रहण प्रशासन करेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। उमरी और पैपखरा गांव की जमीनों का अधिग्रहण करने की तैयारी है। चोरहटा हवाई अड्डा से रिंग रोड फेज 2 तक करीब एक किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर होगी।
रीवा वालों को लंबा घूमना पड़ेगा
चोरहटा हवाई अड्डा तक पहुंचने के लिए रीवा वालों को अब ज्यादा घूमना पड़ेगा। हवाई अड्डा के गेट में परिवर्तन सीधी और सतना के लोगों को देखते हुए किया गया है। सतना और सीधी के लोगों के यहां पहुंचने के लिए रिंग रोड फेज टू सबसे आसान रास्ता होगा। बाहर से ही यहां तक लोग पहुंच जाएंगे। वहीं रीवा वालों को जरूर थोड़ी घूमकर यहां पहुंचना पड़ेगा। रीवा वालों को चार किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा।
तेजी से चल रहा रीवा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य
रनवे का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सड़क निर्माण, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर तथा टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य भी जनवरी माह तक पूरा होने की उम्मीद है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर का निर्माण 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। टर्मिनल भवन तथा सड़क निर्माण भी 15 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट में 1800 मीटर रास्ते का कार्य पूरा हो गया है। इसके शोल्डर का निर्माण कार्य जारी है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




