रीवा

रीवा: लव मैरिज के बाद महिला ने ससुराल वालों पर लगाया आग से जलाने का आरोप, 307 का प्रकरण दर्ज

Aaryan Puneet Dwivedi
25 Feb 2022 9:04 AM IST
Rewa SGMH News
x
रीवा। गुढ़ थाना अंतर्गत रकरिया गांव बीते दिवस संदेहास्पद परिस्थिति में आग से झुलसी महिला को संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

Rewa News in Hindi: रीवा। गुढ़ थाना अंतर्गत रकरिया गांव बीते दिवस संदेहास्पद परिस्थिति में आग से झुलसी महिला को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने अपने ससुराल वालों पर आग से जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल वालों पर आईपीसी की धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिसंबर 2021 में की थी लव मैरिज

बताया गया है कि दिसंबर 2021 में महिला शिवानी ओझा ने रकरिया निवासी दीपक ओझा से शादी की थी। महिला ने दीपक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद पारिवारिक कलह की स्थिति बनती रही।

झूंठ बोल कर की थी शादी

महिला के ससुराल वालों ने बताया कि शिवानी की पूर्व में भी शादी हो चुकी थी। महिला तलाकशुदा थी। इस बात की जानकारी महिला द्वारा हम लोगों को नहीं दी गई थी। गुजारा भत्ता के लिए महिला को तीन हजार रूपए भी मिलते थे। बताते हैं कि महिला के पति दीपक को भी आंख से कम दिखाई देता था। इसी बात को लेकर आए दिन महिला और ससुराल वालों के बीच विवाद की स्थिति भी बनती रहती थी।

मामला संदेहास्पद

पुलिस को दिए बयान में महिला ने अपने ससुराल वालों पर आग से जलाने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वालों की माने तो महिला ने पहले अपने वृद्ध सास-ससुर का गला दबाने का प्रयास किया था। जब महिला ऐसा नहीं कर पाई तो महिला ने खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। इसके अलावा मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को भी जो साक्ष्य मिले हैं उसके अनुसार महिला को आग लगाई नहीं गई है बल्कि महिला ने आग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया है।

पति जबलपुर में तो जेठ-जेठानी गए थे बाहर

बताया गया है कि घटना के वक्त महिला का पता जबलपुर गया था। महिला की जेठानी अपने पति के साथ मायके गई थी। माना जा रहा है कि घर में घटित पारिवारिक कलह के बाद महिला ने खुद को आग लगा लिया होगा।

इनका कहना है

गुढ़ थाना प्रभारी आराधना सिंह ने कहा कि महिला ने अपने बयान में ससुराल वालों पर खुद को आग से जलाने का आरोप लगाया है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने 307 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब महिला ने आग लगाई है या उसे जलाया गया है यह जांच का विषय है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story