- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA : पैथालॉजी केंद्र...
रीवा
REWA : पैथालॉजी केंद्र पहुचा प्रशासन, जांच कर किया सील
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
27 April 2021 10:34 PM IST

x
रीवा (Rewa News) : शहर के ढ़ेकहा मुहल्ले में संचालित तेजस पैथालॉजी केन्द्र पहुचे प्रशासन के अधिकारियों ने जांच करके उसे सील कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाइ्र्र से पैथालॉजी संचालकों में हडकम्प मच गया है।

पाई गई अनियमितता
पैथालॉजी की जांच करने पहुचे नायब तहसीलदार यतीन्द्र शुक्ला ने बताया कि तेजस पैथालॉजी केन्द्र के संचलान को शिकायत प्राप्त हुई थी और जांच के दौरान पाया गया है कि संचालक द्वारा जिस डॉक्टर के नाम से उसका संचालन किया जा रहा था वे काफी वृद्व है और उनकी सहमति के बैगर पैथालॉजी में लोगो के खून निकाल कर जांच की जा रही थी।
जांच के दौरान कई तरह की अन्य अनियमितता भी सामने आई है। जिसके चलते प्रशासन ने पाया कि पैथालॉजी का अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा था और उसके खिलाफ अब जांच करके अगली कार्रवाई की जायेगी।
Next Story