रीवा

रीवा: हत्या के प्रयास के आरोपी पर फायर करने के आरोपियों का नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस

Rewa MP News
x
Rewa News: घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। युवक के बाएं कंधे के समीप गोली लगी है।

MP Rewa News: सिटी कोतवाली अंतर्गत पचमठा के समीप बीती शाम अज्ञात बदमाशों ने हत्या के प्रयास के आरोपी राशिद उर्फ नेवला निवासी घोघर पर कट्टे से फायर कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। युवक के बाएं कंधे के समीप गोली लगी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस अभी तक तक गोलीकाण्ड के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

पुलिस ने बताया कि बीते दिवस पचमठा के अज्ञात बदमाशों ने युवक पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग की घटना में युवक के कंधे में एक गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। घायल युवक को एसजीएमएच लाया गया। चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे युवक को सर्जरी वार्ड रेफर कर दिया गया है।

निपनिया गोलीकाण्ड का मुख्य आरोपी

बताया गया है कि युवक राशिद बीते वर्ष निपनिया गोलीकाण्ड की घटना का मुख्य आरोपी है। माना जा रहा है कि निपनिया गोलीकाण्ड की घटना के पीड़ितों ने ही युवक राशिद पर हमला कराया है। हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस युवक पर फायर करने के सभी संदेहियों से पूछताछ करने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि निपनिया गोलीकाण्ड की घटना की पेशी 10 जून को तय की गई है।

Next Story