रीवा

रीवा: सात माह से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने घोषित किया था 3 हजार का इनाम

Satna MP News
x
MP Rewa News: युवक को पुलिस द्वारा पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

MP Rewa News: सेमरिया पुलिस ने सात माह से फरार तीन हजार के इनामी आरोपी को पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाने में लूट का प्रकरण दर्ज है। युवक को पुलिस द्वारा पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि नवंबर 2021 से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में बीते दिवस पुलिस को मुखाबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सौरभ पटेल पुत्र सिद्धमुनि पटेल निवासी बरौं सेमरिया 23 वर्ष को पकड़ लिया।

क्या है मामला

आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर सुकवार गांव में रात करीब 10 बजे स्थानीय निवासी धीरज कोल के साथ मारपीट कर पैसे व मोबाइल लूट ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 394 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पूर्व में पकड़े गए थे दो आरोपी

बताया गया है कि सेमरिया पुलिस ने पूर्व में ही दो आरोपियों को पकड़ लिया था। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों में चंदन सिंह बरौं और अमित तिवारी चन्द्रपुर शामिल है। आरोपियों ने अपने साथी सौरभ के साथ लूट करने की बात पुलिस को बताई थी। उक्त दो आरोपियों को जहां पुलिस ने जेल भेज दिया था वहीं सौरभ फरार था।

वर्जन

लूट में शामिल एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने श्रमिकों के साथ लूट की थी। इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अभिषेक खरे थाना प्रभारी सेमरिया

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story