रीवा

रीवा: 50 साल के मुंहबोले मामा ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

रीवा: 50 साल के मुंहबोले मामा ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार
x
सेमरिया में 4 साल की बच्ची से रेप: मासूम को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

MP Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ 50 वर्षीय अधेड़ ने 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कृत्य की घटना को अंजाम दिया है। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस द्वारा मासूम बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया ले जाने की व्यवस्था की। जहां से बालिका को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बालिका की दर्द से जूझ रही है। सेमरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे महिला थाना पुलिस रीवा को सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र की बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि गत दिवस एक महिला अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। जहां मासूम की मां किसी काम से कहीं गई थी। इसी दरमियान बालिका आम खाने की जिद करने लगी। बताते हैं कि मौके पर पहुंचे आरोपी राजेन्द्र साकेत 50 वर्ष बालिका को आम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। तकरीबन 20 मिनट तक जब मासूम अपने घर नही पहुंची तो परिजन उसे ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंच गए। जहां मासूम की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। जहां आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोटर से पकड़ा गया आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसी दरमियान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सतना जिले के कोटर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राजेन्द्र साकेत को गिरफ्तार कर लिया।

मामा कहती थी पीड़िता

बताते हैं कि मासूम उसका रेप करने वाले 50 वर्ष के अधेड़ को आरोपी को मामा कहती थी। आरोपी भी बालिका को भांजी कहा करता था। लेकिन बलात्कारी के मन में मासूम के प्रति गंदे ख्याल थे। आरोपी ने मौका पाकर मासूम के साथ घिनौनी हरकत कर डाली।

वर्जन

सेमरिया थाना क्षेत्र में अधेड़ द्वारा चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला थाने के सुपुर्द कर दिया है। बालिका का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। बालिका की हालत सामान्य बनी हुई है।

अभिषेक खरे थाना प्रभारी सेमरिया

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story