रीवा

REWA: 16 वर्षीय किशोरी को बंद कमरे में ले जाकर किया बलात्कार फिर कहा चल शादी कर...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
REWA: 16 वर्षीय किशोरी को बंद कमरे में ले जाकर किया बलात्कार फिर कहा चल शादी कर...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

हाल ही में अपराध का एक मामला शहडोल से सामने आया है. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को 08 घंटे के भीतर रीवा से गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि, ''16 वर्षीय किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कक्षा ग्यारहवीं में बायो हिंदी मीडियम में पढ़ती है और आरोपी लड़के को बीते एक साल से जानती है.'' वहीं पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे एक घर के खाली कमरे में करीब 6:30 बजे शाम ले गया जैसे कमरे की लाइट बंद की तभी उसके साथ गई उसकी सहेली भाग गई. तब आरोपी ने गलत काम यानी बलात्कार किया और बोला कि किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा और इसी के साथ आरोपी ने उसपर शादी का दबाव बनाया और रोज बनाने लगा.

अंत में तंग आकर छात्रा ने पुलिस से मदद ली. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को 08 घंटे के भीतर रीवा से गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 376(2)(जी), 354डी, 341, 506 आईपीसी, 5,6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है

Next Story