रीवा

REWA: 10 लाख 50 हजार रूपये राहत राशि स्वीकृत...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
REWA: 10 लाख 50 हजार रूपये राहत राशि स्वीकृत...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा । आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक संतोष सिंह तिवारी ने बताया कि अनुसूचित जाति के 13 पीड़ित व्यक्तियों को जिला स्तरीय समिति द्वारा 10 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गयी है।

जिला संयोजक श्री तिवारी ने बताया कि दुआरी ग्राम के होरिल वर्मा को 75 हजार रूपये, करहिया नंबर 10 के राकेश साकेत, ग्राम पलिया 350 की सिलोचना, ग्राम तिवनी की सिलोचना बसोर, अशोक साकेत, कनोजा ग्राम के संजय साकेत, पोखरी टोला अम्बेडकर नगर के दिलीय साकेत, अतरैला के अमन वर्मा, डेरवा ग्राम के दीनदयाल वर्मा, ग्राम अमवा के राम नारायण साकेत, लौरी नंबर एक के विजय वर्मा, मदरी ग्राम की श्रीमती विटोल साकेत, कौआढ़ान ग्राम के प्रदुमन साकेत को 75-75 हजार रूपये प्रत्येक के मान से तथा कटरा ग्राम की आरती साकते को एक लाख लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की है।

Next Story