
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Rewa मे फिर मिली भ्रूण...
Rewa मे फिर मिली भ्रूण परीक्षण करते पैथालॉजी, मचा हड़कंप

. रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कटरा मोहल्ले में आज एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी. जिसमें एक निजी पैथालॉजी की भ्रूण परीक्षण करने की शिकायत मिलने पर SDM की संयुक्त टीम ने पैथालॉजी को सीज कर दिया है. रीवा के कटरा मोहल्ले में संचालित एक निजी पैथालॉजी में भ्रूण परीक्षण को लेकर कई दिनों से रीवा कलेक्टर के पास शिकायतें पहुंच रही थी. जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए तब एसडीएम ने एक टीम का गठन किया और पैथोलॉजी में जाकर दबिश दी. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को आता देख पैथोलॉजी संचालक डॉक्टर ने वहां से भागना ही मुनासिब समझा. पैथालॉजी से भ्रूण परीक्षण करने वाली मशीन को लेकर फरार हो गया. हालांकि प्रशासनिक टीम ने तुरंत ही जांच करते हुए पैथालॉजी को सीज किया और डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी. दरअसल कलेक्टर के निर्देशन में SDM ने क्राइम ब्रांच की महिला स्टाफ को पहले पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजा जिसके बाद दबिश की रूपरेखा तैयार की गई और टीम ने सीधे तौर पर धावा बोल दिया




