रीवा

REWA में यहाँ लग रहा उद्योगपतियों का उद्योग, बेरोजगारों की होगी सीधी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
REWA में यहाँ लग रहा उद्योगपतियों का उद्योग, बेरोजगारों की होगी सीधी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर..
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा : छात्र-छात्राओं को पास आउट होने के बाद उनका कैरियर बनाने के लिए मार्गदर्शन देने हेतु शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में दो दिवसीय वृहद जिला स्तरीय कैरियर मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 28 एवं 29 फरवरी को महाविद्यालय के प्रांगण में होगा। मेले में कृषि, उद्योग, वानिकी, उद्यानिकी, मत्स्य, सुरक्षा एवं पुलिस बल व स्थानीय उद्योगपत्तियों द्वारा चलाये जा रहे उद्योग जैसे मार्बल फूड इंडस्ट्री, कम्प्यूटर, बैंक बीमा, बीपीओ सेवा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों इवेन्ट मैनेजमेंट, केटरिंग सेवा प्रदाता, रेडीमेड गारमेंट, सोया उद्योग, उपभोक्ता उत्पादों के निर्माण से संबंधित उद्योग एवं कंपनियों द्वारा स्टाल लगाये जायेंगे।

शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रदेश एवं देश के अन्य स्थानों के उद्योग, कंपनी एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि भी छात्रों के चयन हेतु उपस्थित रहेंगे। मेले में विशेषज्ञों एवं संबंधित निकायों के प्रतिनिधियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगारों को सीधे रोजगार सूचना एवं जानकारी विस्तृत रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। प्राचार्य ने शासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से कैरियर मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। कलेक्टर बसंत कुर्रे ने समस्त शासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों को भी छात्रों के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देश दिये हैं। जिले में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार के रोजगारों की सीधी जानकारी युवा छात्रों को प्रदान की जायेगी।

Next Story