
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA : बस से जा रही थी...
REWA : बस से जा रही थी किरण, हो गया अपहरण, 4 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था...

रीवा। मायके आई महिला ससुराल जाते समय रास्ते से लापता हो गई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमित कुशवाहा पिता इंद्रपाल कुशवाहा निवासी जारी प्रयागराज गढ़ थाना क्षेत्र के काटी गांव निवासी किरण देवी पांडेय से 4 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।
किरण के पिता दयाशंकर पांडेय पिता विंधेश्वरी पांडेय एक माह पहले बेटी को बुलाकर घर लाए थे, 5 जनवरी को अमित अपनी पत्नी को बुलाने मोटरसाइकिल से गढ़ पहुंचा और 6 जनवरी को मोटरसाइकिल से पत्नी , बेटे के साथ सामान लेकर अपने घर के लिए रवाना होने लगा तो मोटरसाइकिल से पत्नी बच्चे के साथ चलते नहीं बन रहा था। जिसके चलते 3 वर्षीय अपने बेटे और कुछ सामान लेकर गृह ग्राम जारी के लिए रवाना हुआ, जबकि पत्नी किरण को ससुर दयाशंकर पांडेय ने चाकघाट जाने वाली बस में बैठा दिया। देर शाम अमित अपने गृह ग्राम जारी पहुंच गया लेकिन पत्नी किरण नहीं पहुंची।
इसके बाद कुछ समय बाद अमित के मोबाइल में फोन आया जिसमें किरण ने बताया कि चार पुरुष और एक महिला उसे पकड़ कर कहीं ले जा रहे हैं। पत्नी के अपहरण की बात सुनकर अमित भागता हुआ 7 जनवरी को गढ़ पहुंचा और गढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पूरी घटनाक्रम में महिला के पिता की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। बताया जाता है कि किरण किसी साजिश का शिकार भी हो सकती ह




