
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA: पूर्व सैनिक की...
REWA: पूर्व सैनिक की हत्या करने के बाद दिया था हादसे का रूप, संदेही गिरतार...

रीवा। पूर्व सैनिक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। यह मामला उस समय सामने आया जब पूर्व सैनिक के शव की पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिली। लिहाजा पुलिस ने मामले की तककीकत शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 135 के किनारे गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने एमपीआरडीसी टोल प्लाजा को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान रिटायर्ड सैनिक दल बहादुर सिंह पिता जयभान सिंह निवासी बिछरहटा थाना मऊगंज के रूप में की गई। पुलिस ने पूर्व सैनिक के शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में होनी नहीं पाई गई। रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी हत्या की गई है। लिहाजा पुलिस ने मामले में और भी धाराएं बढ़ा दी हैं। वहीं पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ओवर ब्रिज के समीप मिला था शव : पूर्व सैनिक का शव देवतालाब ओवर ब्रिज से 50 मीटर पहले प्रकाश ढाबा के पास संचालित टायर की दुकान के सामने मिला था। जिस स्थान पर शव मिला वहां पर ना तो मृतक के जूते मिले और ना ही मोबाइल। जबकि मृतक के पैंट की जेब में इयरफोन रखा हुआ था।
परिजनों को आशंका थी कि उसकी हत्या कहीं अन्य जगह की गई और शव को यहां ठिकाने लगाकर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। आखिरी बार रीवा में देखा गया था : पूर्व सैनिक दल बहादुर सिंह को गत बुधवार की शाम उसके परिचितों द्वारा समान थाना क्षेत्र के साधु श्री गार्डन के पास संचालित शराब की दुकान के पास देखा गया था। वह अकेले खड़े किसी का इंतजार कर रहा था। उसी रात रीवा से 50 किलोमीटर दूर उसका शव मिला। दर्ज था सड़क दुर्घटना का मामला : प्रारंभिक जांच के आधार पर घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हो रही थी, जिसके चलते पुलिस ने एसीडेंट का मामला दर्ज कियाा था। लेकिन सोमवार शाम आई पीएम रिपोर्ट ने पुलिस को चौंका दिया। पुलिस ने उक्त मामले में पीएम रिपोर्ट का हवाला देते हुए हत्या की धाराओं को बढ़ा दिया है। इसके अलावा सबूत मिटाने की धारा 201 एवं हत्या की साजिश की धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।




