रीवा

REWA : कुएं में मिला युवक का शव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
REWA : कुएं में मिला युवक का शव
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के धुंधकी गांव के समीप कुएं में रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर रीवा से एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम एवं पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया तथा साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत प्रथम दृष्ट्या पुलिस ने एसीडेंटल बताया है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के धुंधकी गांव में रहने वाला युवक प्रद्युन दुबे पिता विष्णु प्रसाद दुबे 20 वर्ष शनिवार रात करीब 8 बजे अपने घर से निकला था। वह देर रात्रि तक अपने घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग युवक की तलाश कर ही रहे थे कि रविवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने धुंधकी गांव से कुछ ही दूर एक कुएं में युवक की तैरती लाश देखी। यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस एवं एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, तब तक स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान प्रद्युन दुबे के रूप में की। मृतक के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया एवं घटनास्थल सहित शव का बारीकी से एफएसएल टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

Next Story