
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- राजस्व महाअभियान: पीएम...
राजस्व महाअभियान: पीएम सम्मान निधि में जोड़े गए नाम, रीवा में हुजूर तहसील के 94 किसानों को मिलेगा लाभ

PM Kisan Samman Nidhi
रीवा. जिलेभर में 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हुजूर अनुभाग की हुजूर तहसील के 26 गांवों में राजस्व शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें 212 मृतक भूमि स्वामियों के फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गांव में बी-1 के वाचन के बाद मृतकों की सूची तैयार की गई।
अभियान के प्रारंभ के दो दिवसों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 94 किसानों के नाम जोड़कर इनमें से 52 की ई-केवाईसी अपडेट की गई। राजस्व अभियान में बंटवारा के 14, नामांतरण के 30 तथा राजस्व के अन्य मामलों से जुड़े 28 प्रकरण दर्ज किए गए। इन सभी को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कर इनका समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है। एसडीएम हुजूर वैशाली जैन ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को ग्राम मकरवट, खैरा, मड़वा, मनकहरी, कचूर, हर्दी, हर्दीशंकर, कुइयां, देवरा, रहट, गहिरा, गोविंदगढ़, बांसा, रौरा, तमरा, अमिलकी, पुरैनी, डिहिया आदि गांवों में शिविर लगाए गए।
राजस्व महाअभियान: हर शुक्रवार एवं शनिवार को विशेष कैंप
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से राजस्व महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की अधिकतम संख्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




