रीवा

रीवा में राजस्व महाअभियान: एडीएम और एसडीएम ने 746 प्रकरण किए निराकृत

Aaryan Puneet Dwivedi
26 July 2024 7:05 PM IST
Rewa News
x

रीवा समाचार 

जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। महाअभियान के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

रीवा. जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। महाअभियान के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। अब तक एडीएम तथा एसडीएम ने राजस्व महाअभियान में 746 प्रकरणों का निराकरण किया।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अपर कलेक्टर न्यायालय में 220 प्रकरणों का निराकरण किया गया। एसडीएम हुजूर न्यायालय में 186, एसडीएम गुढ़ में 55, एसडीएम त्योंथर में 74, एसडीएम जवा 84 तथा एसडीएम सिरमौर न्यायालय में 43 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

एसडीएम सेमरिया न्यायालय में 27, एसडीएम मनगवां में 35 तथा एसडीएम रायपुर कर्चुलियान न्यायालय में 22 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story