रीवा

रीवा में निकली आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर

Anganwadi News
x
Rewa Anganwadi Bharti 2022: आंगनबाड़ी केंद्रों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रीवा शहर में आंगनबाड़ी में बंपर भर्ती निकाली गई है।

Rewa Anganwadi Bharti 2022: आंगनबाड़ी केंद्रों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रीवा शहर में आंगनबाड़ी में बंपर भर्ती निकाली गई है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा रीवा शहर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती करने पद और स्थान की सूचना जारी कर दी है। वही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है। इस बीच में आवेदन किया जा सकता है। यह भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए है।

यहां रिक्त हैं पद

जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका पद पर वार्ड क्रमांक 8 बोदाबाग क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 28 धोबिया टंकी क्रमांक 1 तथा वार्ड क्रमांक 14 गंगोत्री क्रमांक 3 में भर्ती की जाएगी। इन वार्डों में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ 9 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर दें। गरीबी रेखा के नीचे आने वाले आवेदक है तो उन्हे गरीबी रेखा राशन कार्ड की छाया प्रति भी आवेदन पत्र के साथ लगानी होगी।

क्या है वेतनमान

जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी के लिए की जा रही भर्ती में महिला पर्यवेक्षक को 20000, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 4000 से लेकर 8000 तक, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 3000 से लेकर 6000 तथा आंगनवाड़ी हेल्पर को 2000 से लेकर 4000 मानदेय निर्धारित है।

महिला एवं बाल विकास द्वारा की जा रही आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अन्य जानकारी चाहिए तो विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमपीडब्ल्यूसीडीएमआईएस डॉट जीओभी डॉट इन पर जाकर जानकारी ले सकते है।

Next Story