रीवा

रीवा नगर निगम के सख्त तेवर से हुई रिकॉर्ड संपत्तिकर वसूली, निगमायुक्त ने चेताया- जारी रहेगी तालाबंदी-जब्ती की कार्रवाई

रीवा नगर निगम के सख्त तेवर से हुई रिकॉर्ड संपत्तिकर वसूली, निगमायुक्त ने चेताया- जारी रहेगी तालाबंदी-जब्ती की कार्रवाई
x
संपत्तिकर वसूली के लिए रीवा नगर निगम ने सख्त तेवर अपनाए हैं, जिसका असर दिखने लगा है।

रीवा। संपत्तिकर वसूली के मामले में रीवा नगर निगम हमेशा से फिसड्डी रहा है। लेकिन इस बार निगम ने रिकॉर्ड संपत्तिकर की वसूली की है। निगम के सख्त तेवर के चलते शहर भर में संपत्ति कर बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है। पहले तो बड़े बकायादारों के नामों और उनकी बकाया राशियों के पोस्टर-बैनर और होर्डिंग निगम ने शहर भर में लगवाएं फिर कई दुकानों में तालाबंदी की। साथ ही कई के लीज निरस्त कर दिए।

इसका असर यह रहा कि बकायादारों ने फौरन निगम में संपत्ति कर जमा करना शुरू किया। इसी के चलते रीवा नगर निगम ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति कर की वसूली की है। जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में काफी अधिक है।

रीवा नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने आगे भी तालाबंदी और जब्ती की कार्रवाई जारी रहने की बात कही है। निगमायुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में निगम ने कुल 21 करोड़ 75 लाख की वसूली की है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 में 19 करोड़ 68 लाख रुपए थी। जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा 10% अधिक है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि बकाया संपत्ति कर वसूल किया जा सके। जो भी संपत्ति कर जमा नहीं कर रहें हैं उनके खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story