रीवा

रीवा शहर में खुले में बेचा जा रहा कच्चा मांस जब्त, चालानी कार्रवाई में 5500 वसूले

Aaryan Puneet Dwivedi
20 Dec 2023 10:08 AM IST
रीवा शहर में खुले में बेचा जा रहा कच्चा मांस जब्त, चालानी कार्रवाई में 5500 वसूले
x
खुले में बेचा जा रहा 15 किलो कच्चा मांस जब्त।

रीवा। मुख्यमंत्री की मंशानुसार शहर में अवैध मांस एवं मछली की दुकानों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगर निगम की टीम के अधिकारियों द्वारा शहर के वार्ड क 19, 20 एवं 34 में पशु मांस एवं मछली का अवैध रूप से विक्रय कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही को जाकर 15 किलोग्राम कच्चा मांस जब्त कर उसका विनष्टीकरण किया गया। इन दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई। अधिकारियों द्वारा सिंगल सूज प्लास्टिक की जांच की गई और 25 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त भी की गई।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देशानुसार नगरीय निकाय के अनुमति पत्र (लायसेंस) के बिना पशु मांस तथा मछली का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी रीवा नगरीय क्षेत्र में अनेक स्थानों पर अवैध एवं नियम विरुद्ध पशु मांस तथा मछली का विक्रय किया जा रहा है। नगर पालिक निगम द्वारा अभियान चलाकर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि लायसेंस देते समय यह भी सुनिश्चित किया जाय कि दुकान में समुचित साफ सफाई हो, कचरे का निष्पादन समुचित तरीके से हो। पशु मांस विक्रय खुले में ना हो तथा दुकानों के सामने अपारदर्शी कांच लाया जाने। ऐसे व्यक्ति जो अवैध या नियम विरुद्ध बिना अनुमति पत्र के या लायसेंस शर्तों का उल्लंघन करते हुए पशु मांस अथवा मछली का विक्रय कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

नगर निगम के वार्ड क्र. 19, 20 एवं 34 में पशु मांस एवं मछली का विक्रय कर गई दुकानदारों पर 5500 रु को चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दुकानदारों के लायसेन्स की शर्तों के अनुसार व्यवस्था बनाये जाने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई।

दुकानदारों से जब्त किये गये 15 किलोग्राम कच्चे मांस का विनिष्शीकरण किया गया। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा उपयोग की जा रही सिंगल यूज प्लास्टिक 25 किलोग्राम को जी को कार्यवाही को गई। उक कार्यवाही में स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार, अतिक्रमण प्रभारी चतुर्वेदी, मिनेटरी इन्स्पेक्टर प्रकाश शर्मा, पाण्डेय, मिथलेश मित्र आदि भौजूद रहे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story