रीवा

इस वर्ष रीवा शहर में नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानें क्या है कारण?

Jagannath Rath Yatra 2023 News
x
Jagannath Rath Yatra 2023 News: हर वर्ष हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है।

Jagannath Rath Yatra 2023 Rewa News: हर वर्ष हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष द्वितीया तिथि 19 जून से प्रारम्भ होकर 20 जून तक है। रथयात्रा 20 को निकाली जानी है। देश के उन हर छोटे-बड़े मंदिरों से रथयात्रा निकालने की परंपरा है जहां भगवान जगन्नाथ विराजमान है। देश के रीवा जिले विस्थापित लक्ष्मण बाग संस्थान में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर है। यहां भी हर वर्ष रथयात्रा निकाली जाती है। लेकिन इस वर्ष प्रबुद्ध शास्त्रीय, जानकारों तथा समिति के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस बार रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी।

जाने क्या है कारण

जानकारी के अनुसार भगवान जगन्नाथ का मंदिर लक्ष्मण बाग परिसर में बना हुआ है। लक्ष्मणबाग संस्थान के प्रमुख तथा रीवा राजघराने के राजगुरु श्री श्री 1008 श्री हरिवंश आचार्य जी महाराज 14 जून 2023 को ब्रह्मलीन हो गए। वह लक्ष्मण बाग संस्थान के पीठाधीश्वर संस्थान के महंत रहे हैं। महाराज जी की अंत्येष्टि लक्ष्मण बाग संस्थान परिसर में ही किया गया। समूचा लक्ष्मण बाग संस्थान शोकाकुल है।

साथ ही वैदिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो लक्ष्मण बाग परिषद में घट बंधा हुआ हैं। लक्ष्मण बाग संस्थान का पूरा परिवार शोकाकुल है। रथयात्रा की तैयारी कई दिनों पहले शुरू हो जाती है। जोकि इस वर्ष नहीं हो पाई है। ऐसे में यात्रा स्थगित करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

परिसर में हुई बैठक, लिया गया निर्णय

जानकारी के अनुसार विगत दिनों लक्ष्मण बाग संस्थान मे रथ यात्रा आयोजन को लेकर किला परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से शामिल महाराजा पुष्पराज सिंह ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष रथ यात्रा का कार्यक्रम निरस्त किया जाता है। बैठक में महाराजा पुष्पराज सिंह के अलावा धर्माधिकारी दीनानाथ शास्त्री, महामृत्युंजय मंदिर के स्वामी वनस्पति महाराज सहित मंदिरों के पुजारी, साधु, संत एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story