रीवा

रीवा में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, संदेही को पुलिस ने हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने जनेह थाना अंतर्गत गढ़ी चौकी का किया घेराव

Sanjay Patel
14 Oct 2023 10:53 AM GMT
रीवा में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, संदेही को पुलिस ने हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने जनेह थाना अंतर्गत गढ़ी चौकी का किया घेराव
x
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 10 वर्षीय नाबालिग कक्षा 5वीं की छात्रा है जो शुक्रवार को स्कूल से अपने घर वापस लौट रही थी।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 10 वर्षीय नाबालिग कक्षा 5वीं की छात्रा है जो शुक्रवार को स्कूल से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने घर छोड़ने का झांसा देते हुए उसे अपनी बाइक में बैठा लिया। जिसके बाद वह नाबालिग को सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बाइक में बैठाकर सूनसान स्थान पर ले गया आरोपी

मामला रीवा जिले के जनेह थाना अंतर्गत गढ़ी चौकी का बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत 10 वर्षीय छात्रा स्कूल गई हुई थी। लौटते समय उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि नाबालिग एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल से लौट रही थी। तभी रास्ते उसे बाइक सवार युवक मिल गया। युवक ने नाबालिग को अपने झांसे में लेते हुए कहा कि गांव में ही उसकी ससुराल है चलो छोड़ देता हूं। जिसके बाद नाबालिग को उसने बाइक में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे लेकर सूनसान स्थान पहुंचा जहां उसके साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा शुक्रवार की रात थाने में दर्ज करवाई गई।

पुलिस हिरासत में संदेही

गढ़ी चौकी पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। जिसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को परिजन व ग्रामीण गढ़ी चौकी पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी के अंदर घुसने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान आरोपी को उनके का घर गिराने की मांग ग्रामीणों द्वारा भी की जा रही थी। हंगामे के स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जिनके द्वारा ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है।

नाबालिग का चल रहा उपचार

बताया गया है कि घटना के बाद किसी तरह नाबालिग अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने शुक्रवार की देर रात्रि इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। शनिवार को परिजन व ग्रामीणों ने गढ़ी चौकी का घेराव किया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि नाबालिग को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Next Story