रीवा

रीवा में बारिश ने मचाई तबाही, ओले गिरने से फसल हुई बर्बाद, मौसम विभाग ने फिर जारी किया बड़ा अलर्ट

रीवा में बारिश ने मचाई तबाही, ओले गिरने से फसल हुई बर्बाद, मौसम विभाग ने फिर जारी किया बड़ा  अलर्ट
x
जिले में लगातार दूसरे दिन रुक-रुककर बरसात होती रही। शहर में शाम पौने बने के लगभग तेज पानी गिरा।

Rewa Weather Update Today: जिले में लगातार दूसरे दिन रुक-रुककर बरसात होती रही। शहर में शाम पौने बने के लगभग तेज पानी गिरा। साथ में चने बराबर ओले भी गिरे। यही स्थिति जिले के आंचलिक क्षेत्रों की भी रही। अंचलों में भी कई जगह ओलावृष्टि की खचर है। इस ओलावृष्टि से अब दलहनी फसलों के अलाज गेहूं की फसल भी खराब होने की आशंका प्रबल अब किसानों के भावे पर गहरी चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

गौरतलब है कि 6 दिन पहले भी जिले में तेज पानी गिरा था। फिर बीते शनिवार को भी कककर पानी और क्रमशः अगले दिन रविवार कोही मौसम रहा। पहले रविवार की अलसुबह जिले में कई जगह तेज पानी गिरा। इसके बाद भी आसमान में बादलों की धमाचौकड़ी होती रही। बीच बीच में कभी तेज वर्षा तो कभी रिमझिम होती रही। शाम 4 बजे के गरजते हुए गहरे बादल आसमान में छा गए और फिर वही, रुक-रुककर पानी गिरने का सिलसिला शुरु हुआ।

Rewa Me Barish Ka Mausam, Rewa Me Barish, Rewa Weather Update Tomorrow

शाम साढ़े 5 बजे के बाद पहले तेज पानी गिरा। इसके थोड़ी देर बाद ओले गिरने लगे, जिसके साथ कुछ तेज हवाएं भी चलती रहीं। रविवार दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकली लेकिन वह फिर बादलों में ओझल हो गई। रविवार शाम तक जिले में 18.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। आसमान में बादलों के होने से अभी वर्षा की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिन जिले में बादलों की आवाजाही हो सकती है और हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। चना, मसूर को नुकसान: विदित हो कि इसी सप्ताह के आरम्भ में भी जिले में तेज वर्षा हुई थी। अब सप्ताह भर के दरम्यान दोबारा वर्षा होने से दलहनी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। विशेषकर सरसो, मसूर, चना व अन्य दलहनी फसलों को नुकसान पहुँचने की आशंका बढ़ गई है। इस वर्षा व ओलावृष्टि का सबसे बुरा प्रभाव चना, मसूर पर ही पढ़ेगा

Next Story