रीवा

रीवा / आंगनबॉडी में अबोध बालिका से दुष्कर्म, तंग होकर पीड़िता ने दी जानकारी...

रीवा। जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने एसपी रीवा को ज्ञापन पत्र देकर बालिका के साथ हुई घटना की जानकारी दी है। वही चोरहटा थाना की पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

दो माह से कर रहा दैहिक शोषण

परिजनों का आरोप है कि सतना जिला निवासी आरोपी दो माह पूर्व उनके पुत्री के साथ आंगनबॉडी केन्द्र में बलात्कार किया था। वह पुत्री को इतना डरा धमका रहा था कि वह कुछ भी नही बता पा रही थी। वह लगातार डरा धमका कर बालिका का दैहिक शोषण कर रहा था। उसके हरकतों से तंग आकर अंततः पुत्री ने हिम्मत जुटाई और घर के सदस्यो को पूरी बात बताई।

तलाश में जुटी पुलिस

अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म के अरोपित की तलाश पुलिस शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके लिये पुलिस टीम बनाई गई हैं और जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Next Story