रीवा

रीवा संभाग में अब तक समर्थन मूल्य पर 302419 मैट्रिक टन गेंहू की खरीद

Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 70629 मैट्रिक टन गेंहू की खरीद

MP Rewa Gehu Uparjan 2023: एमपी के रीवा संभाग (Rewa Division) में समर्थन मूल्य पर 333 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से 302419 मैट्रिक टन गेंहू की खरीदी की गयी है।

बता दें की इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि रीवा जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 70629 मैट्रिक टन गेंहू की खरीदी की गयी है।

उन्होंने कहा की रीवा जिले में अब तक 15167 किसानों से 70629 मैट्रिक टन गेंहू की खरीद की गयी है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के पश्चात जिले में किसानों को 15009 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गयी तथा 10041 लाख रूपये किसानों के खाते में जमा कर दिये गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रीवा जिले में अब तक 69823 मैट्रिक टन गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। पाण्डेय ने बताया कि सतना जिले में 122 निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 28151 पंजीकृत किसानों से 202370 मैट्रिक टन गेंहू की खरीदी की गयी। किसानों को 43004 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गयी तथा 32188 लाख रूपये किसानों के खाते में जमा कर दिये गये हैं।

अन्य जिलों में हुई इतनी खरीदी

  • सतना जिले में अब तक 198489 मैट्रिक टन गेंहू का परिवहन हो चुका है। उन्होंने बताया कि सीधी जिले में निर्धारित 46 खरीदी केन्द्र के माध्यम से 5632 किसानों से 15425 मैट्रिक टन गेंहू की खरीदी की गयी। किसानों को 3278 लाख रूपये का भुगतान स्वीकृत किया गया तथा 1295 लाख रूपये किसानों के खाते में जमा कर दिये गये।
  • सीधी जिले में अब तक 14935 मैट्रिक टन गेंहू का परिवहन किया जा चुका है।
  • सिंगरौली जिले के 46 खरीदी केन्द्रों में 5286 पंजीकृत किसानों से 13994 मैट्रिक टन गेंहू की खरीदी की गयी। सिंगरौली जिले के किसानों को 2974 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गयी तथा 1812 लाख रूपये किसानों के खाते में जमा कर दिये गये हैं। सिंगरौली जिले में 12632 मैट्रिक टन गेंहू का परिवहन किया जा चुका है।
Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story