रीवा

रीवा जिले में अब तक 181779 टन धान की खरीद, किसानों को 396 करोड़ 82 लाख रुपए प्रदाय की स्वीकृति

Neelam Dwivedi
30 Dec 2023 8:38 PM IST
selling paddy in Rewa
x

धान उपार्जन 

रीवा जिले में अब तक 29063 किसानों से 181779 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 396 करोड़ 82 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • रीवा जिले में अब तक 29063 किसानों से 181779 टन धान का उपार्जन किया गया है।
  • किसानों को 396 करोड़ 82 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • खरीदी गई धान में से अब तक 103096 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है।
  • अब तक 50751 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं।

रीवा. किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है।

रीवा जिले में अब तक 29063 किसानों से 181779 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 396 करोड़ 82 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीदी गई धान में से अब तक 103096 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 50751 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं।

उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story