रीवा

रीवा में विकास यात्रा का विरोध: 7 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण

Rewa MP News
x
Rewa MP News: मनगवां तहसील अंतर्गत जनपद कार्यालय गंगेव में भाजपा की विकास यात्रा का कांग्रेसियों द्वारा जमकर विरोध किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए प्रशासरिक अधिकारियों से झूमा-झटकी करते हुए अभद्रता की।

रीवा- मनगवां तहसील अंतर्गत जनपद कार्यालय गंगेव में भाजपा की विकास यात्रा का कांग्रेसियों द्वारा जमकर विरोध किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए प्रशासरिक अधिकारियों से झूमा-झटकी करते हुए अभद्रता की। साथ ही विकास यात्रा में शामिल रहे बीजेपी के लोगों ने विवाद करते हुए अभद्रता भी की। इस मामले में तहसीलदार दीपिका पाव व गंगेव जनपद सीईओ प्रमोद ओझा की शिकायत पर सात नामजद और 40 अन्य के खिलाफ थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

गौरतलब है कि जनपद कार्यालय में भाजपा की विकास यात्रा चल रही थी। इसी दरमियास आधा सैकड़ा कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने काले झण्डे भी दिखाए। कुर्सी-टेबिल को भी फेंक दिया। प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों से अभद्रता की। सूत्रों की माने तो कांग्रेसियों के खिलाफ थाने मे दर्ज प्रकरण मामले को और तूल दे सकता है। आने वाले समय में भाजपा की विकास यात्रा को और विरोध देखना पड़ सकता है। कांग्रेसियों का कहना है कि जब भाजपा ने 17 साल में कुछ किया ही नही ंतो फिर किस बात की वह विकास यात्रा निकाल रही है।

इनके खिलाफ नामजद शिकायत

पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत की है उसमें जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी, मृगेन्द्रनाथ त्रिपाठी, योगेन्द्र तिवारी, केपी सिंह, मृगेन्द्र सिंह, रामनिवास गौतम, लवली गुप्ता, विनोद सागर शामिल है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वर्जन

भाजपा की विकास यात्रा के दौरान कांग्रेसियों द्वारा जमकर उत्पात मचाते हुए हंगामा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेपी पटेल, थाना प्रभारी मनगवां

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story