रीवा

रीवा जिले भर में बड़े उत्साह के साथ सुनी गई 'प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात'

Rewa MP News
x
Rewa MP News: प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को उत्साह के सुना गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमजनता से संवाद करने के लिए आकाशवाणी के माध्यम से हर माह के अंतिम रविवार को प्रात: 11 बजे मन की बात करते हैं। इस कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया।

जिले भर में लाखों लोगों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना। रीवा में नगर निगम टाउन हाल में पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रभारी कलेक्टर तथा आयुक्त नगर निगम संस्कृति जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों में भी सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना गया। इसके अलावा घरों में लोगों ने दूरदर्शन तथा अन्य टीवी चैनलों, एफएम रेडियो तथा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रधानमंत्री जी की मन की बात में भागीदारी निभाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने आमजनता से संवाद करते हुए कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को दशहरा के दिन से मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ था। यह कार्यक्रम सकरात्मकता का पर्व है। इसके माध्यम से देश की संस्कृति, परंपरा और लाखों लोगों के विचारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मन की बात के माध्यम से देश में हो रहे नवाचारों को सीखने का भी अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के लिए हजारों पत्र हर माह प्राप्त होते हैं। मन की बात के माध्यम से मुझे हमेशा आमजनता से आत्मीय जुड़ाव महसूस होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले तथा देश और समाज के लिए अनूठी पहल करने वाले कई लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में यूनेस्को की डायरेक्टर जनरल का भी 100वें एपिसोड के लिए शुभकामना संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने भारत में शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story