रीवा

रीवा को पयर्टन हब बनाने की तैयारियां तेज़: REWA ECO PARK के बाद अब गोविंदगढ़ तालाब में पर्यटक ले सकेंगे वाटर स्पोर्ट्स का मजा

rewa mp news
x
Rewa MP News: रीवा के गोविंदगढ़ एवं टाइगर सफारी को पयर्टन का हब बनाने अधिकारियों ने किया भ्रमण

रीवा में लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने कार्य जारी है। रीवा शहर के छोटी पुल के पास शानदार ECO PARK बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के गोविंदगढ़ तालाब को पर्यटक के रूप में विकसित करने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आने वाले समय में पर्यटक गोविंदगढ़ तालाब में नौका विहार के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स करते नजर आएंगे। इसके लिए प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि रीवा जिले प्राकृतिक सौन्दर्य तथा ऐतिहासिक स्थलों से भरपूर है। जिले के चचाई प्रपात, बहुती प्रपात, क्योटी प्रपात, तथा पुरवा प्रपात पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल है। इसी कड़ी में व्हाइट टाइगर सफारी का नाम भी जुड़ गया है। यहां सैकड़ों की तादात में लोग आते हैं। अब प्रशासन ने व्हाइट टाइगर सफारी आने वाले पर्यटकों को गोविंदगढ़ तालाब तक भ्रमण कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो अब गोविंदगढ़ तालाब में पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जाएगी।

झील भी है आकर्षण का केन्द्र

कलेक्टर ने बताया कि गोविंदगढ़ तालाब रमणीय झील है। इसके पार्श्व में कैमूर की तालाब के किनारे ऐतिहासिक गोविंदगढ़ किला है। महाराज मार्तण्ड सिंह ने दुनिया के प्रथम सफेद बाघ मोहन को इसी गोविंदगढ़ किले में रखा था। सफेद बाघों की मोहन द्वारा वंश वृद्धि गोविंदगढ़ किले में ही की गई थी। व्हाइट टाइगर सफारी घूमने आने वाले लोग सफेद बाघ की जन्म स्थली देखना चाहेंगे।

होगा फायदा

बताया गया है कि गोविंदगढ़ तालाब में नौका विहार और वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा होने से क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। ऐसा माना जाता है और ऐसा होता भी है कि शहर के विकास में पर्यटक और पर्यटन स्थलों की अहम भूमिका होती है। इससे रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन आने वाले समय में जिले को पर्यटन के क्षेत्र में कितना आंगे तक ले जा पाता है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story