रीवा

डाक विभाग करेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन

Neelam Dwivedi
6 Feb 2024 9:41 AM IST
Head Post Office Rewa
x

Head Post Office Rewa

150 साल पुराने वैश्विक डाक संघ यूपीयू ने आठ पीढ़ियों से अधिक समय तक दुनिया भर के लोगों की सेवा की है।

रीवा. 150 साल पुराने वैश्विक डाक संघ यूपीयू ने आठ पीढ़ियों से अधिक समय तक दुनिया भर के लोगों की सेवा की है। तब से दुनिया काफी बदल गई है। आने वाली पीढ़ियों को उस दुनिया के बारे में एक पत्र लिखें जिसके बारे में आप आशा करते हैं कि वे उन्हें विरासत में मिलेगी।

उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र संभाग के प्रवर अधीक्षक डाकघर को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 मार्च है। प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र- छात्राएं अंग्रेजी अथवा हिन्दी भाषा में पत्र लेखन कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता संभागीय स्तर पर 10 मार्च को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जावेगी। परिमंडल स्तर पर प्रथम तीन विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 25 हजार, 10 हजार एवं 5 हजार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथमए द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 50 हजार 25 हजार एवं 10 हजार तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन विजेता प्रविष्टियों को चयनित करेगा तथा सर्वोत्तम 03 प्रविष्टियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा।

साथ ही वैश्विक डाक संघ द्वारा चयनित प्रतिभागियों को अन्य पुरस्कार भी प्रदाय किए जाएंगे। स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को वैश्विक डाक संघ के मुख्यालय बर्न स्विट्जरलैंड की यात्रा करने का प्रस्ताव या एक वैकल्पिक पुरस्कार यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के विवेकाधिकार पर निश्चित किया जावेगा। जिसमें 09 से 15 वर्ष आयु तक के सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे उपरोक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए विस्तृत जानकारी परिमंडल क्षेत्रीय सम्भागीय नोडल अधिकारी से प्राप्त कर सकते है।

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story