
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में पुलिसकर्मी की...
रीवा में पुलिसकर्मी की पिटाई: वाहन पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद, आरक्षक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया; अस्पताल पहुंचे SP

रीवा में एक पुलिसकर्मी पर हमला किया गया है, जिसमें आरक्षक बुरी तरह से घायल हो गया।
रीवा में एक पुलिसकर्मी पर वाहन पार्क करने को लेकर हुए विवाद पर हमला किया गया है, जिसमें आरक्षक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका हाल जानने पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सिंह अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
पुलिस विभाग के CCTNS शाखा में पदास्थ आरक्षक शशांक सोमवार की रात अपने घरेलू कार्य से समान थानांतर्गत PTS चौराहे गया हुआ था। जहां सिविल कपड़े में आरक्षक सब्जी की दुकान पर रुका, इस दौरान वाहन पार्किंग को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आरक्षक को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से आरक्षक लहू-लुहान हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
SP विवेक सिंह के मुताबिक, आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरक्षक अब ठीक है, उसे उपचार के बाद डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




