रीवा

रीवा पुलिस ने जब्त किया ₹350000 का 33 किग्रा गांजा, तस्कर छत्तीसगढ़ से लाए थे गांजा की खेप

Rewa MP News
x
रीवा- समान थाना अंतर्गत न्यू बस स्टैण्ड में पुलिस ने 33 किलोग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। जब्त गांजा की कीमत 350000 बताई गई है।

रीवा- समान थाना अंतर्गत न्यू बस स्टैण्ड में पुलिस ने 33 किलोग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। जब्त गांजा की कीमत 350000 बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू बस स्टैण्ड में चार युवक गांजा की खेप लेकर खडे़ हुए हैं। आरोपी युवक गांजा लेकर मऊगंज जाने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपियों के बैग की जब पुलिस ने तलाशी ली तो पुलिस को उसमें से 33 किग्रा गांजा मिला। जिसके बाद पुलिस गांजा जब्त कर आरोपियों को थाने ले गई।

छत्तीसगढ़ से लाए गांजा

प्ुलिस ने बताया कि आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजा की खेप लेकर सतना आए थे। छत्तीसगढ़ से आरोपी सतना ट्रेन में सवार होकर सतना आए थे। सतना आने के बाद आरोपी बस में सवार होकर रीवा न्यू बस स्टैण्ड आए थे। रीवा आने के बाद आरोपी अपने गांज जाने जाने वाले थे। इसके पहले की आरोपी बस में सवार होकर अपने गांज जा पाते पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

ये हैं आरोपी

आरोपियों मेंं सुनील मिश्रा पुत्र राजबहोर मिश्रा 25 वर्ष, मृगेन्द्र पाण्डेय 29 वर्ष, रावेन्द्र मिश्रा 32 वर्ष तीनों निवासी मिसिरगवां मऊगंज शामिल है। इन आरोपियों के अलावा पुलिस ने संजय तिवारी पुत्र यज्ञनारायण तिवारी 29 पहाड़ी निरपत सिंह मऊगंज शामिल है। गौरतलब है कि आरोपी अपने गांव जाकर गांजा की बिक्री करने वाले थे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story