रीवा

Rewa: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, लाखों का माल बरामद, 8 आरोपी गिरफतार

Rewa: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, लाखों का माल बरामद, 8 आरोपी गिरफतार
x
रीवा / Rewa: सिटी कोतवाली की पुलिस ने मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। जिसमें जुआ खेलते हुए 8 की संख्या में जुआरियों को गिरफतार किया गया है। वही जुआरियों के पास से 10 हजार से ज्यादा नगदी तथा कई मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

वहीं पकड़ में आये लोगों से पुलिस अन्य अरोपियो की जानकारी एकत्र कर रही हैं। क्योंकि पुलिस के दबिस के समय कुछ जुआरी भागने में सफल हो गये थे।

लगता था जुआरियो का जमघट

जानकारी के अनुसार लाकडाउन के समय में सिटी कोतवाली थाने के जोरी गांव में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली।

जिसे थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की और शाम के समय करीब 7 बजे पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।

गांव के लोगो से मिली जानकारी

बताया जाता है कि लाकडाउन के समय जब लोग घरों में रहना पसंद करते है तो उस समय भी अपराधी जैसे लोग अपने गलत काम में व्यस्त रहते हैं।

सिटी कोतवाली थाने के जोरी गांव में काफी समय से जुएं का फड़ संचालित हो रहा था। जिसकी सूचना गांव के लोगो ने पुलिस का दी।

गड्ढे में लगता था फड़

जानकारी के अनुसार नाले के समीप एक बड़ा सा गड्ढे था जिसके अंदर छुप कर सभी लोग जुआ खेल रहे थे। गड्ढे के बाहर लोगों की दो पहिया मोटर सायकिल खडी रहती थी। जिसकी वहज से गांव के लोगो को शंका हुआ कि यहा कुछ अनैतिक काम हो रहा है। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।

लाखों का माल बरामद

जानकारी के अनुसार जुएं के फर पर छापा मारने पर पुलिस ने 10800 रुपये नगदी बरामद कर लिये हंै। तोे वहीं पुलिस ने 8 जुआरियों को हिरासत में लिया है।

वहीं कई आरोपी फरार भी गये हैं। साथ ही मौके से पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक देा पहिया वाहन भी जब्त किया है। हिरासत में आये लोगों से पुलिस फरार आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story