
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- NSUI कार्यकर्ताओं पर...
NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: रीवा कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रहें छात्र नेताओं को पुलिस ने पीटा, वाटर कैनन से पानी छोड़ा, आधा सैकड़ा से ज्यादा गिरफ्तार

रीवा कलेक्ट्रेट के सामने नई शिक्षा नीति में सुधार और पटवारी भर्ती में हुई धांधली के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कलेक्टर ऑफिस के गेट में घुस रहें प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए वॉटर कैनन से पानी छोड़ा गया। पुलिस ने आधा सैकड़ा से अधिक एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
बता दें नई शिक्षा नीति में हुए संशोधन और मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर परिसर का घेराव किया था। प्रदर्शन को लेकर पहले ही कई थानों का बल कलेक्ट्रेट में मौजूद था। एनएसयूआई नेताओं का आरोप है कि उन्हे कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिलना था, लेकिन पुलिस ने पीटना शुरू कर दिया और वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया, साथ ही हमारे कई साथियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हम प्रदेश में शिवराज सरकार के द्वारा किए जा रहें छात्रों के साथ अन्याय को लेकर प्रदर्शन कर रहें थे।
एनएसयूआई का आरोप है कि हमारा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था, लेकिन सत्तापक्ष के इशारे में पुलिस ने डंडे बरसाए, आसू गैस छोड़े और हमारे निहत्थे साथियों पर लाठी चार्ज किया। वॉटर कैनन भी चलाई गई है। राज्य के युवा इसका जवाब विधानसभा चुनाव 2023 में जरूर देंगे।
इधर, पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारी उग्र हो रहें थे और कलेक्टर ऑफिस के गेट में घुसने का प्रयास कर रहें थे। समझाने के बावजूद भी वे नहीं मान रहें थे, भीड़ को तितर बितर करने के लिए पहले वॉटर कैनन से पानी छोड़ा गया, इसके बाद भीड़ काबू में आ गई। लेकिन इसके बावजूद भी कई प्रदर्शंकारी उग्रता पर उतारू रहें, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, हम पर जबरन लाठीचार्ज हुआ
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि, शनिवार की दोपहर कलेक्टर ऑफिस के सामने तीन सैकड़ा कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन वर्दीधारियों से हमला करवाकर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन न हम डरने वाले हैं और न रुकने वाले हैं। कितना भी लाठीचार्ज करा लो, जेल भेज दो। शिवराज सरकार तुम्हारी जेलें कम पड़ जाएंगी।
चौकसे ने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है। सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी है। राज्य में पटवारी भर्ती में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाय। हमारी मांगो में नई शिक्षा नीति में सुधार, पटवारी भर्ती में धांधली, छात्रवृत्ति आदि है। समस्याओं को लेकर हमने आवाज उठाने की कोशिश की, सरकार को जगाने कि कोशिश की। तो उल्टे हम छात्रों की ही आवाज दबाई जा रही है। हम तो अपनी मांगो को लेकर कलेक्टर मैडम से मिलने आए थे, मैडम तो मिली नहीं। उल्टे पुलिसकर्मी हमारे ऊपर जरूर टूट पड़ें।
आधा सैकड़ा से अधिक एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुलिस ने आधा सैकड़ा से अधिक एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की है। सभी को सरकारी वाहन में बैठाकर पहले सिविल लाइन थाना लाया गया, इसके बाद पुलिस लाइन भेजवा दिया गया है। चर्चा है कि सिविल लाइन पुलिस प्रकरण दर्ज कर सकती है, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




