रीवा

अवैध उत्खनन करते पोकलेन मशीन व ट्रैक्टर जब्त, तीन लोग गिरफ्तार : REWA NEWS

News Desk
25 March 2021 5:57 PM GMT
अवैध उत्खनन करते पोकलेन मशीन व ट्रैक्टर जब्त, तीन लोग गिरफ्तार : REWA NEWS
x
रीवा। चोरहटा पुलिस ने बड़ी करते हुए अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन व ट्रैक्टर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शासन-प्रशासन के प्रयास के बाद भी अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोरहटा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खनिज संपदा का अवैध उत्खनन करते 70 लाख कीमती पोकलेन मशीन के साथ ही एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस की कार्यवाही के बाद अन्य अवैध खनन कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है। 

यहां हुई कार्यवाही

मिली जानकारी अनुसार एसपी के निर्देशन में चोरहटा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बनकुइयां चोरहटा क्षेत्र में जेपी सीमेंट की जमीन पर अवैध रूप से उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन व ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने खान खनिज अधिनियम 1952 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस मामले में चोरहटा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश यादव पिता मंगलदीन यादव 34 वर्ष बनकुइयां, अजय रावत पिता राजमणि रावत 19 वर्ष निवासी डेल्ही थाना मनगवां, लखन यादव पिता सम्पत यादव 19 वर्ष निवासी बनकुइयां थाना चोरहटा को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध उत्खनन एवं परिवहन चल रहा खेल

जिले भर में अवैध उत्खनन एवं परिवहन का कारोबार फल-फूल रहा है। तालाब, पहाड़, जंगल सुरक्षित नहीं हैं। गांवों में स्थित तालाब खाई-कुआं में तब्दील हो गये हैं। जंगल-पहाड़ नहीं बच रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन के साथ ही जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। छोटी-मोटी कार्रवाई कर अपने कर्तव्य पूरा किये जा रहे हैं। जबकि सेमरिया के समीप स्थित पहाड़ी क्षेत्र, बनकुइयां, जवा, त्योंथर, नईगढ़ी, मऊगंज आदि क्षेत्रों में दिन रात अवैध उत्खनन चल रहा है।

Next Story