रीवा

विप्र सेवा संघ द्वारा एपीएस विश्वविद्यालय परिसर में किया गया पौध रोपण

Manoj Shukla
12 Aug 2021 4:48 PM GMT
विप्र सेवा संघ द्वारा एपीएस विश्वविद्यालय परिसर में किया गया गया पौध रोपण
x
विप्र सेवा संघ रीवा द्वारा 12 अगस्त 2021 की दोपहर विश्विद्यालय परिसर में पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता एपीएस विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रीवा कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी मौजूद रहे।

रीवा। विप्र सेवा संघ रीवा द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में पौध रोपण का कार्य्रकम आायोजित किया गया। जिसमें संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पौध रोपण की कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ल ने बताया कि शशांक शुक्ला एवं प्रशांत तिवारी के पुण्य स्मृति में 10 हजार पौधे को रोपित करने का संकल्प लिया गया है। जिसकी शुरुआत विश्वविद्यालय के विधि विभाग से की गई। पौध रोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता एपीएस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य ने की। जबकि मुख्य अतिथि रहे रीवा कलेक्टर ने सबसे पहले मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा की। तदुपरांत पौध रोपण किया गया।

पौधों की सुरक्षा जरूरी- कलेक्टर

पौध रोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर रीवा ने विप्र सेवा संघ के इस पहल की सराहना की। आगे उन्होंने कहा कि अंकुर योजना के तहत भी जगह-जगह पौध रोपण का कार्य किया जा रहा हैं। लेकिन पौध रोपण के साथ ही इनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी हैं। पौधे लगाना तो आसान है, लेकिन इनकी सेवा करना, इन्हें सुरक्षित रखना बेहद कठिन काम है। इसलिए पौध रोपण के साथ ही पौधों को सुरक्षित करने का भी संकल्प लें।

बच्चे पालने जैसा है पौधों की देखभाल-कुलपति

पौध रोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एपीएस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य ने कहा कि पौधों की देखभाल करना बच्चे पालने जैसा है। पौधों की देखभाल बच्चे की तरह की जानी चाहिए। इनके लालन-पालन में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इन्हें समय-समय पर पानी, खाद, बीज देना सुनिश्चित करें। साथ ही इन्हें टी-गार्ड की मदद से सुरक्षित करें। इनकी बराबर देखभाल करेंगे तभी यह जीवित रहेंगे।

20 राज्यों में सस्था के सदस्य

कार्यक्रम के दौरान विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संस्था के बारे में बताया कि यह संघ साल 2016 से सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में काम कर रही है। 20 राज्यों में संस्था के सदस्य है। संस्था का मुख्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार। पौध रोपण कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार रखते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि पेड़ों से हमें आक्सीजन मिलता है। पिछले दो सालों से देशभर में कोरोना महामारी का कहर हैं। इस दौरान आक्सीजन की कमी से पूरा देश जूझ रहा था,इसलिए हर व्यक्ति क़ो बरसात के सीजन मंे 5 पौधे जरूर रोपित करने चाहिए। अंत में श्री शुक्ल ने सभी लोगों के प्रति अपना आभार ज्ञापित किया।

ये पौधे किए गए रोपित

पौध रोपण कार्यक्रम में आम, पीपल ,बरगद, अमरूद, कटहल, नीम, कदम, अशोक, गुलमोहर के पौधे रोपित किए गए। रोपित पौधों को सुरक्षित रखने के लिए टी-गार्ड भी लगाए गए।

ये लोग रहे शामिल

पौध रोपण कार्यक्रम में व्यवस्थापक के रूप में राष्ट्रीय सह सचिव पुष्पा शर्मा, नीरज दुबे, रामविलास पांडे, भोले मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजीव दुबे, डॉ. सुनील तिवारी, डॉ. आलोक मिश्रा, सलिल पाण्डे, डॉ. सुशील मिश्रा, श्रद्धा सिंह, डॉ. खगेशनाथ गर्ग, कमलेश मिश्रा, रेखा शुक्ला, एड. सूर्य प्रसाद मिश्रा, रूपेश मिश्रा, देवेंद्र कुमार पांडे, ऋतु सिंह, शालिनी रुचि चतुर्वेदी, शिवम सिंह, अनिल तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया।

Next Story