रीवा

Rewa: शादी का झांसा देकर महिला का शारीक शोषण, युवक फरार

Rewa: शादी का झांसा देकर महिला का शारीक शोषण, युवक फरार
x
रीवा / Rewa News:  समान थाने आई एक महिला ने पुलिस का जानकारी देते हुए बताया कि उसका एक परिचित युवक शादी का झांसा देर उसका शारीरिक शोषण किया है।

रीवा / Rewa News: समान थाने आई एक महिला ने पुलिस का जानकारी देते हुए बताया कि उसका एक परिचित युवक शादी का झांसा देर उसका शारीरिक शोषण किया है। वहीं कई दिनों से लापता है। उसका फोन भी नही लग रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल युवक का पता नही चला है।

समान थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी के अनुसार समान थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिर्पोट दर्ज करवाते हुए बताया कि धीरज तिवारी निवासी खझवा थाना रायपुर कर्चुलियान ने उसके साथ बलात्कार किया है। महिला का कहना है कि वह आरोपी धीरज तिवारी को जानती है।

कई दिनों से लापता है युवक

दोनों में दो वर्ष पुरानी दोस्ती थी। धीरज शादी करने के लिए कहता और उसके साथ पास अक्सर आता जाता था। लेकिन वह कई दिनों से लापता है। काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नही चल रहा है। परेशान होकर महिला ने आरोपी की खिलाफ थाने मंे शिकायत दर्ज करवा दी हैं।

महिला का हुआ मेडिकल

मामले के सम्बंध में समान थाना प्रभारी मृगेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story