रीवा

रीवा में 15 साल तक करता रहा शिक्षिका का शारीरिक शोषण, पैसा खत्म होने के बाद कर ली दूसरी शादी : REWA NEWS

रीवा में 15 साल तक करता रहा शिक्षिका का शारीरिक शोषण, पैसा खत्म होने के बाद कर ली दूसरी शादी : REWA NEWS
x
रीवा (REWA NEWS) । शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक महिला का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने वाले शिक्षक ने पैसा खत्म होने के बाद दूसरी महिला से शादी कर लिया, जिसकी जानकारी लगते ही प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहा है। जिसके चलते प्रधानाध्यापिका को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रहे

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने सलीम अंसारी निवासी रहट पेशे से शिक्षक के ऊपर शादी का झांसा देकर पिछले 15 वर्षों से दुष्कर्म और लगभग 15लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है।

पीडि़ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है कि वह निजी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के पद कार्य थी, तब से आरोपी उसे झांसा देकर उसके साथ रह रहा था और शारीरिक मानसिक आर्थिक रूप से शोषण किया, इसी दौरान कोई जड़ी बूटी खिला दिया जिससे वह बीमार हो गई, अब उसकी नौकरी चली गई तो उसकी इज्जत लूटने के बाद आरोपी सलीम खान अब निपनिया निवासी किसी अन्य महिला से शादी कर लिया।

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Next Story