रीवा

Rewa में Black Fungus के डर से अस्पताल नहीं आ रहे मरीज, जो भर्ती है ऑक्सीजन से भाग रहे

Rewa में Black Fungus के डर से अस्पताल नहीं आ रहे मरीज, जो भर्ती है ऑक्सीजन से भाग रहे
x
Rewa में Black Fungus के डर से अस्पताल नहीं आ रहे मरीज, जो भर्ती है ऑक्सीजन से भाग रहे। ..रीवा (Rewa Ki Khabar) : संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) में बिस्तरों की मारामारी अब कम हो गई है। सिर्फ 8 दिनों में ही 159 बेड खाली हो गए। मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। इसके पीछे वजह पॉजिटिव केस कम होने के साथ ही ब्लैक फंगस (Black Fungus) का डर भी है। ऑक्सीजन से मरीज भाग रहे हैं। वहीं नए आ भी नहीं रहे।

Rewa में Black Fungus के डर से अस्पताल नहीं आ रहे मरीज, जो भर्ती है ऑक्सीजन से भाग रहे

रीवा (Rewa Ki Khabar) : संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) में बिस्तरों की मारामारी अब कम हो गई है। सिर्फ 8 दिनों में ही 159 बेड खाली हो गए। मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। इसके पीछे वजह पॉजिटिव केस कम होने के साथ ही ब्लैक फंगस (Black Fungus) का डर भी है। ऑक्सीजन से मरीज भाग रहे हैं। वहीं नए आ भी नहीं रहे।

डॉक्टरों ने ली राहत की सांस

डेढ़ महीने की मारामारी के बाद अब जाकर संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। चार मंजिला एसजीएमएच (SGMH) का कोविड अस्पताल कुछ खाली हुआ है। कई मर्ताा फुल हो चुके अस्पताल के बेड अब खाली होने लगे हैं। 14 मई में जहां 556 पॉजिटिव और सस्पेटेड मरीज भर्ती थे। वहीं 23 मई को यह संख्या घटकर 397 तक पहुंच गई है। 8 दिनों में करीब 159 मरीज कम हुए हैं। अस्पताल में घटती संख्या ने राहत दी है।

हालांकि दूसरी तरफ ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मरीज बढऩे से नई मुश्किलें भी तैयार हो रही हैं।आने वाले दिनों में हालात यही रहे तो संजय गांधी अस्पताल में हालात पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगे।

ऑक्सीजन 27 तक के लिए फुल

संजय गांधी अस्पताल में लिविड ऑक्सीजन की डिमांड अब घटने लगी है। पहले हर दिन दो गाडिय़ां पहुंच रही थी। वहीं खपत भी 8 से 9 केएलडी थी। मरीजों की संख्या घटने से ऑक्सीजन की डिमांड में भी कमी आई है। वर्तमान में 27 मई तक के लिए संजय गांधी अस्पताल के पास ऑक्सीजन का स्टॉक बना हुआ है।

Next Story