रीवा

नगर निगम प्रशासन के द्वारा कोठी मंदिर के पास फूल मंडी को हटाने पर फैला आक्रोश! व्यापारियों ने दी भूख हड़ताल और आत्महत्या की चेतावनी...

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
14 April 2025 11:06 AM IST
Updated: 2025-04-14 07:18:06
नगर निगम प्रशासन के द्वारा कोठी मंदिर के पास फूल मंडी को हटाने पर फैला आक्रोश! व्यापारियों ने दी भूख हड़ताल और आत्महत्या की चेतावनी...
x
नगर निगम पर कई लोगों की आजीविका छीनने का भी आरोप लग रहा है।

रीवा नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयासों में जुटा हुआ है। इसके तहत शहर के कोने-कोने से कचरा और अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हालांकि, इस प्रक्रिया में, नगर निगम पर कई लोगों की आजीविका छीनने का भी आरोप लग रहा है।



फूल मंडी व्यापारियों का धरना

कोठी मंदिर और साईं मंदिर के बीच वर्षों से चल रही फूल मंडी को हटाने के नगर निगम के फैसले का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इन व्यापारियों का कहना है कि इसी मंडी से उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। वे अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं और प्रशासन से उनके लिए चिन्हित दुकानें उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। व्यापारी अपनी आजीविका की रक्षा के लिए भूख हड़ताल और आत्महत्या तक करने की चेतावनी दे रहे हैं।



व्यापारियों की मांग

फूल व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन और सरकार को उन्हें व्यापार करने के लिए उपयुक्त जगह मुहैया करानी चाहिए।

प्रशासन की सफाई

नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है। यह मामला शहर के गरीब व्यापारियों की आजीविका से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रशासन को संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इसका समाधान खोजने की आवश्यकता है।



Next Story