रीवा

रीवा में प्याज और बीज उत्पादन ने बदली किसान की किस्मत, प्रतिवर्ष कमा रहे 15 लाख

रीवा में प्याज और बीज उत्पादन ने बदली किसान की किस्मत, प्रतिवर्ष कमा रहे 15 लाख
x
Onion And Paddy Seed Farming: सर्वेश की माने तो जब से उसने प्याज, टमाटर सहित बीज उत्पादन की खेती ने उसकी किस्मत को पूरी तरह से बदल दिया है।

MP Rewa News: जिले के सेमरिया थाना के अमरा गांव के निवासी सर्वेश सिंह ने प्याज और बीज उत्पादन से तकरीबन 15 लाख की आय कर रहे हैं। सर्वेश की माने तो जब से उसने प्याज, टमाटर सहित बीज उत्पादन की खेती ने उसकी किस्मत को पूरी तरह से बदल दिया है। कर्म, भाग्य और मेहनत को अपनी सफलता का राज बताते हुए सर्वेश ने कहा कि पूरे मनोयोग और मेहनत से किसी काम को अगर किया जाय तो उसकी किस्मत बदलते देर नहीं लगती।

कृषि वैज्ञानिकों का अहम योगदान

सर्वेश ने बताया कि 2017 के पूर्व तक वह परंपरागत खेती करता आ रहा था। लेकिन अब परंपरागत खेती के साथ ही बीज उत्पादन के साथ ही प्याज, टमाटर की खेती व्यापक पैमाने पर कर रहा है। 2017 में वह कृषि विज्ञान में सेवा दे रहे कृषि वैज्ञानिकों के संपर्क में आया। कृषि वैज्ञानिकों ने उसे बीज उत्पादन और प्याज, टमाटर की खेती के बारे में न सिर्फ सही मार्गदर्शन किया बल्कि हर संभव मदद की। जिसके कारण आज उसकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो पाई है।

1 एकड़ 2 सौ क्विंटल प्याज का उत्पादन

सर्वेश की माने तो प्रतिवर्ष वह 200 क्विण्टल प्याज का उत्पादन करता है। इससे उसे तकरीबन 6 लाख रूपए की आमदनी हो जाती है। एक एकड़ में वह प्याज की खेती करता है। इसी प्रकार 70 डिसमिल में टमाटर की खेती करने पर उसे प्रतिवर्ष 2 से 2.5 लाख रूपए तक की आमदनी हो जाती है।

बीज उत्पादन से 8 लाख की आय

प्याज और टमाटर की खेती के साथ ही सर्वेश की आमदनी का अहम जरिया बीज उत्पादन है। सर्वेश की माने तो वह प्रतिवर्ष 2 से 2.5 सौ क्विण्टल धान और गेहूं के बीज का उत्पादन करता है। तकरीबन 22 सौ रूपए प्रति क्विंटल बीज वह कंपनी को बेंचता है। इससे उसे प्रतिवर्ष तकरीबन 7 से 8 लाख रूपए की आमदनी हो जाती है। बीज उत्पादन करने के लिए वह सबसे पहले जबलपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय जाता है। जहां से वह गेहूं और धान का बीज लाता है। बीज की बोवाई करता है। अंत में कच्चा बीज वह कंपनी को बेंच देता है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story